29 सितंबर 2014 - 19:15
सऊदी अरब में हज के अवसर पर सिक्योरिटी के सख़्त इंतेज़ाम।

सऊदी अरब के गृहमंत्री ने दावा किया है कि इस देश के सुरक्षा कर्मी हज के दौरान आतंकवादी गुटों की गतिविधियों से निपटेंगे।

अबनाः सऊदी अरब के गृहमंत्री ने दावा किया है कि इस देश के सुरक्षा कर्मी हज के दौरान आतंकवादी गुटों की गतिविधियों से निपटेंगे।
मुहम्मद बिन नाएफ़ ने सोमवार को बताया कि आतंकवादी गुटों से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस साल हज के दौरान, आतंकी गुटों के हित में हर प्रकार के प्रचार को रोक दिया है। मुहम्मद बिन नाएफ़ ने बताया कि आतंकवादी गुटों ने हज के दौरान, लोगों को भर्ती करने की विशेष योजनाएं बना रखी थीं ताकि पवित्र स्थानों के अनादर के साथ ही, सऊदी अरब के सुरक्षा व स्थिरता को भी क्षति पहुंचा सकें।
सऊदी अरब के गृहमंत्री ने ऐसी स्थिति में आतंकी गुटों से मुक़ाबले का दावा किया है कि जब उनका देश, इलाक़े और विश्व में आतंकवाद के सबसे बड़े समर्थक देशों में से एक है और वह स्कूलों व कालेजों में वहाबी व सलफ़ी विचारों का प्रचलन करके, अन्य देशों में अतिवादी मुल्ला भेज कर, सशस्त्र गुटों की भरपूर आर्थिक सहायता करके तथा कॉकेशिया के इलाक़े में उन्हें ट्रेनिंग देकर इलाक़े और विश्व में आतंकवाद व चरमपंथ को बढ़ावा दे रहा है।